जौनपुर धारा, खेतासराय। सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में भारत सरकार की ओर से निर्देशित फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के तहत सोमवार को छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्रों की दो टीमें बनाई गई थी। दोनों टीमों में 12-12 छात्रों ने भाग लिया। टीम बी ने 90 अंक प्राप्त कर टीम ए को पांच अंक से पराजित कर दिया। निर्णायक की भूमिका में प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता और रेखा यादव रहे। सहयोग में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं सेकंड आफिसर विनोद कुमार मिश्रा रहे। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Previous article
Next article


