Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रा के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। कालेज में पढ़ाई के दौरान छात्रा से दोस्ती बनाकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो डालने वाले आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को आजाद नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार कस्बा निवासी एक छात्रा के पिता ने तहरीर दी थी कि दो वर्ष पूर्व उनकी पुत्री ने जौनपुर के एक कालेज में बीए में दाखिला लिया था। इस दौरान उसी कालेज में पढ़ रहे शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के जमदानीपुर गांव निवासी निखिल कुमार राजभर पुत्र अशोक कुमार राजभर से उसकी दोस्ती हो गई। इस बीच पुत्री की शादी तय हो जाने पर आरोपित निखिल कुमार इंस्टाग्राम पर उनकी पुत्री का आपत्तिजनक फोटो डालने लगा। तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध आईटी एक्ट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। जिसे आज पुलिस टीम के साथ आजाद नहर की पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

Share Now...