जौनपुर धारा, खुटहन। न्यायालय के आदेश पर कानामऊ गांव निवासी छह आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव निवासी पीड़िता गुड़िया सरोज पत्नी कल्लू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते 14 फरवरी की शाम गांव के दूधनाथ सिंह इनके पुत्र गण क्रमश: सुजीत सिंह, अजीत सिंह, रंजीत सिंह, बिपिन सिंह तथा इनके परिवार के ही बलिराम सिंह लाठी डंडा लेकर ट्रैक्टर के साथ पहुंच उसकी आबादी की भूमि में पशुओं को खाने के लिए रखी नाद और खूंटा उखाड़ कर फेंक दिया। दरवाजे के सामने उसकी जमीन ट्रैक्टर से जोतने लगे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने विनीता सरोज, संगीता, सीमा और चंद्रलेखा को पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दिया है।
― Advertisement ―
मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर
वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
छह के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न का केस

Previous article
Next article