Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरछटे दिन भी अंधेरे की आगोश में डूबा रहा शहर

छटे दिन भी अंधेरे की आगोश में डूबा रहा शहर

  • दिन भर क्षेत्र में दौड़ते रहे अधीक्षण अभियन्ता, जनता में मचा त्राहिमाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों की हड़ताल से स्थिति गंभीर होती जा रही है। जहां एक तरफ कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं वहीं अंधेरे में गुजर बसर कर रही जनता का बुरा हाल हैं। छटे दिन भी शहर देर शाम तक अंधेरे की आगोश में समाया रहा। चारों तरफ पानी को लेकर त्राहिमाम मचा रहा। जिले के आलाधिकारी दिनभर स्थिति को काबू करने के लिए दौड़ते दिखे तो वहीं जनता भी इन्हें फोन कर फीडबैक लेती रही कि कब विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होगी। बताते चले कि विद्युतकर्मी छटे दिन भी प्राईवेटाइजेशन के विरोध में अपनी मांगों को लेकर ठने रहे। वहीं पानी की समस्या को लेकर लोगों के सामने संकट देखा गया लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी कोई कोर कसर छोड़ने में पीछे नहीं हट रहे थे। लगातार क्षेत्र में दौरा कर निजिकर्मियों की मदद से फाल्ट को ठीक कराने में जुटे रहे। कई जगह तो विद्युतकर्मियों ने हद पार कर दी जहां दुरुस्तीकरण का कार्य चल रहा था वहां पहुँच कर प्राइवेट कर्मियों को खदेड़ दिया जिससे लगभग अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ठप रही। पूछे जाने पर विद्युत खण्ड के अधीक्षण अभियन्ता विवेक खन्ना ने बताया कि लगातार कोशिश की जा रही है कि स्थिति को सुधार में लाया जाये इसलिए मैं खुद क्षेत्र में भ्रमण कर रहा हूँ। कर्मियों के इस रवैये से आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऊपर के अधिकारियों से वार्ता चल रही है जल्द ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। फिलहाल देर शाम शासन से वार्ता के दौरान कुछ दिनों के आश्वासन के बाद विद्युत कर्मी काम पर वापस लौटे और तब जाकर विद्युत व्यवस्था बहाल हुई और लोगों ने चैंन की सांस ली।

जनरेटर के माध्यम से पानी भरते मोहल्लेवासी
  • नगर के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोग पानी के लिए तरसते दिखे। लोग एक दूसरे के घर जाकर पानी की व्यवस्था करने में लगे रहे। ताड़तला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने चंदे के रूप में पैसा एकत्र किया और किसी तरह जनरेटर की व्यवस्था की तब जाकर लोगों को पानी नसीब हुआ।
पुलिस बल के साथ उपकेंद्र पर बैठे अधीक्षण अभियन्ता
  • विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से जहां समूचा जनपद त्राहिमाम कर रहा था वहीं विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर किसी तरह प्राइवेट कर्मियों को एकत्रित कर फाल्ट को जगह-जगह सही कराकर बिजली बहाल करने में जुटे रहे जिसमें काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिली। अधीक्षण अभियन्ता विवेक खन्ना सुबह से ही जगह-जगह क्षेत्र में भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति को लेकर सक्रिय दिखे। पुलिस बल के साथ अहियापुर उपकेंद्र, कोतवाली फीडर, वर्ल्ड बैंक फीडर, सरायपोख्ता फीडर सहित अन्य उपकेंद्रों पर डटे रहे।
Share Now...