जौनपुर धारा, जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र के बक्शा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कौली में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जन चौपाल का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय कौली के प्रांगण में 10 बजे से आयोजित किया गया। शासन की मंशानुरूप सुशासन सप्ताह के दौरान लोक शिकायतों के निवारण और सेवा प्रदायिगी में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन सप्ताह प्रशासन चला गांव की ओर के क्रम में उक्त ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित किया गया तथा ग्रामीण जनों की समस्यायों का स्थल पर ही निस्तारण करने का कार्य किया गया। प्रधानगण की अध्यक्षता व ब्लॉक कर्मचारियों की उपस्थिति में चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण जनों की भागीदारी रही जिसमें ग्राम सभा के सभी गरीब विधवा महिलाओं को दस कम्बल वितरण किया जिसमें ग्राम सभा अधिकारी कौली, अभिषेक प्रधान, लेखपाल एवं कानूनगो, हल्का के नेतृत्व में एवं प्रधानाध्यापक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बक्शा सरोज सिंह उपस्थित रहे। चौपाल में सभी फिल्ड स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नागेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, अभिषेक सिंह प्रधान, सरोज सिंह प्रधानाध्यापक अध्यक्ष बक्शा, प्रदीप कुमार, राहुल यादव लेखपाल, राजेश शुक्ला कानूनगो, धीरेन्द्र कुमार लेखपाल आदि कर्मचारी चौपाल में उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामीणजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी व विकास की योजनाओं की जानकारी दी।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
चौपाल में 10 विधवाओं को दिया गया कम्बल
