Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचौकियां धाम में किया जायेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चौकियां धाम में किया जायेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश के 25शक्तिपीठ स्थलों देवी मंदिरों के अंतर्गत मां शीतला चौकिया धाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके क्रम में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा जनपद में मां शीतला चौकिया धाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक राहुल पाठक, सुदामा सहित अन्य कलाकारों द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवी गीत प्रस्तुत किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु रामनरेश पाल, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, वाराणसी को संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Share Now...