Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने दो हजार नगद सहित डेढ़ लाख रूपये मूल्य के सोने...

चोरों ने दो हजार नगद सहित डेढ़ लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के गहनो क़ो किया पार

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के  सुरतपुर पलिया गांव में बीती रात चोरी हो गई। चोर गांव लालजी यादव के घर से दो बक्सा उठा ले गए जिसमें दो हजार रूपये नकद और अनेक सोने चांदी के ज़ेवर थे। सबेरे घर से करीब 5 सौ मीटर दूर एक गन्ने के खेत में टूटा बक्सा और कुछ कपड़े पड़े मिले।

जानकारी के अनुसार चोर घर के पीछे से छत के रास्ते आंगन में उतर गए और एक कमरे में सो रहे उनके बेटे के कमरे की बाहर से कुण्डी लगाकर बंद कर दिया। बगल के कमरे से तीन बॉक्स उठा ले गए। लालजी ने बताया कि बॉक्स में उनकी पत्नी और बहुओं के सोने के चांदी के ज़ेवर थे। लालजी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सबेरे हुई। सूचना पर केराकत कोतवाली और सरकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। घर से करीब 5 सौ मीटर दूर एक गन्ने के खेत में तीनों बॉक्स टूटे पड़े मिले। चोर गहने और नकदी ले गए जबकि कपड़े और आधार कार्ड आदि कागज छोड़ गए। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है। यदि करती तो चोरियां नहीं होतीं।

Share Now...