Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 8800 रुपये नगद बरामद

चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 8800 रुपये नगद बरामद

जौनपुर धारा,सोनभद्र। चोपन पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट अनुसार चोरी के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त गुड्डू कुमार सेठ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 8800 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त, गुड्डू कुमार सेठ (उम्र 48 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम सेठ, निवासी भलुआ टोला, नई बस्ती, पुराना पुलिस लाइन के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, को 11 मई 2025 को 16:15 बजे सुभाष तिराहे के पास, ओबरा से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 8800 रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त गुड्डू कुमार सेठ कई चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था तथा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक आशीष पटेल चौकी प्रभारी डाला, वरिष्ठ उप-निरीक्षक उमाशंकर यादव थाना चोपन, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार चौकी डाला, कांस्टेबल घनश्याम यादव चौकी डाला, हेड कांस्टेबल रुद्रकांत यादव थाना चोपन, जनपद सोनभद्र शामिल रहें। अभियुक्त की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना हो रही है।

Share Now...