- बरामद हुई कार और लाखों का कीमती सामान
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार पहिया वाहन(वैन्यू) और अन्य कीमती सामान बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने और प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 02 अक्टूबर को थाना गौराबादशाहपुर में 13 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ धारा 109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें से 9अभियुक्त वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। 04 अक्टूबर सूचना पर मैरादखान नयनसण्ड पुलिया से थाना गौरा बादशाहपुर की पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें अभिमन्यु पुत्र स्व.अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार, राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर, जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर शामिल है। उनके पास से चोरी की गई चार पहिया वाहन, 21.280 ग्राम सफेद धातु, 7.900 ग्राम पीली धातु, 13.260 ग्राम पीली धातु पुलिस ने बरामद किया है।



