Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी की घटना का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की घटना का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दिनेश उर्फ मोनू उर्फ प्रीत तिवारी, मनोज उर्फ मोनू पाण्डेय भदोही, को विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किये गये सामान व चोरी के सामान के विक्रय के रुपये के साथ इमिलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ पर पता चला कि 20दिन पहले बाबा बूढेनाथ महादेव मंदिर गोपालापुर से एक घन्टी व एक अखण्ड ज्योति चोरी किये थे तथा एक हफ्ता पहले गोपालापुर हनुमान मन्दिर से दो पीतल का दीया व एक स्टील का पूजा की थाली चोरी किये थे। वहीं बीते 17 मई की रात बसगोतान गोपालापुर शंकर भगवान मंदिर से एक नागफनी पीली धातु, दो ताबाँ का छोटा लोटा, एक ताबाँ का छोटा गिलास, दो सफेद धातु की छोटी लक्ष्मी जी व कृष्ण जी की मूर्ति चोरी किये थे। २० मई को रात में नागेश्वर नाथ धाम मंदिर ग्राम नगेसरा थाना सुरेरी से एम्पिफायर मशीन, दो साऊण्ड बाक्स, चार माईक, चार स्टैड, दो घण्टी, एक घडा, एक झटका मशीन चोरी किया था, जिसमें से दो घण्टी पीतल की व एक साऊण्ड बाक्स व एक माइक बचा है और सामान हम लोगो ने बेच कर मिला पैसा बराबर बराबर बाट कर खर्च कर लिये है। जिसमें से हम लोगो के जेब से जो रुपया बरामद हुआ है।

Share Now...