जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहरा कच्ची सड़क के किनारे से पुलिस ने चोरी के आरोप में वांछित चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि चोरी करने के आरोप में वांछित चल रहे दो अभियुक्त जयकुमार गौतम पुत्र स्व.पंचम राम निवासी रघुनाथपुर एवं अंकित गौतम पुत्र राजेश गौतम निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना सिंगरामऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से दो बाइक बरामद किया।
― Advertisement ―
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव में शनिवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके...
चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो बाइक बरामद



