Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचुनाव की तारीख तय नहीं, फिर भी प्रत्याशियों पर चढ़ा 'चुनावी बुखार’

चुनाव की तारीख तय नहीं, फिर भी प्रत्याशियों पर चढ़ा ‘चुनावी बुखार’

सिकरारा। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव की आहट मिलते ही ग्रामीण इलाकों में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सिकरारा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में इन दिनों ‘चुनावी बुखार’ साफ देखा जा सकता है। आलम यह है कि न तो अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है और न ही सीटों का आरक्षण स्पष्ट है, लेकिन भावी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करना शुरू कर दिया है। विकासखंड के विभिन्न गांवों में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार में बढ़त बना ली है। गांवों की गलियों, बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर रंग-बिरंगे बैनर और पोस्टर नजर आने लगे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। विशेष रूप से लालजी पार और बथुआ जैसे गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज है। यहाँ प्रधान पद के लिए जयवर्धन यादव, सुनील यादव और वर्तमान प्रधान सत्य प्रकाश यादव अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पंकज यादव भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। दूसरी ओर, सिकरारा ग्रामसभा में भी माहौल पूरी तरह चुनावी हो चुका है। यहाँ प्रधान पति मोहम्मद असलम और वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य आशुतोष कुमार यादव ने प्रधान पद की दावेदारी ठोकते हुए बैनर-पोस्टर लगवा दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रत्याशियों को अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी। इसके बावजूद, ‘पहले आओ-पहले पाओÓ की तर्ज पर हर कोई अपनी जमीन तैयार करने में जुटा है। मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जनसंपर्क और सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही इस तरह का उत्साह बताता है कि इस बार का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।

Share Now...