Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचुटकी वाले बाबा के चुटकी मयी कथा से श्रोतागण भावविभोर

चुटकी वाले बाबा के चुटकी मयी कथा से श्रोतागण भावविभोर

  • रेखाजी रामायणी के उद्बोधन से मंत्रमुग्ध हुए रामभक्त

जौनपुर धारा,शाहगंज। राष्ट्रीय सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक संस्था संस्कार भारती द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा पर आधारित श्रीराम कथा आयोजित किया गया। हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में राम कथा का समापन चार मई को नववर्ष महोत्सव के साथ समाप्त होगा।

श्रीराम कथा में देवरिया से पधारे शुभाश्रम पीठाधीश्वर अखिलेशमणि शांडिल्य और आगरा से आई मानस मणि श्रीमती रेखा रामायणी ने संगीत मयी राम कथा प्रस्तुति दें भक्तों को भक्ति रस से भावविभोर कर दिया। शांडिल्य महाराज ने अपनी प्रस्तुति में चुटकी बजा बजा कर श्रीराम के जीवन वृत्तांत का वर्णन किया। कहा जीवन चक्र इन्द्रियों से संचालित होती है। लिहाजा इन्हें काबू में रखना आवश्यक है। वहीं रेखा रामायणी ने अपने ओजस्वी सम्बोधन से राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम जन्मोत्सव कथा प्रस्तुत किया। कोतवाली के बगल स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में वाटिका प्रमुख सुभाष चंद्र यादव उर्फ चंदू प्रधान एवं संस्कार भारती अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी, उपाध्यक्ष रचित चौरसिया, रेखा रामायणी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ कराया। इस दौरान शीम प्रकाश सिम्पू, कार्यक्रम सहसंयोजिका नीतू मिश्रा, सीमा जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरू एवं हिंदू विचारक सुशील सेठ बागी द्वारा किया गया।

Share Now...