Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचिन्हित माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए : डीआईजी

चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए : डीआईजी

  • बैठक के दौरान जनपद में अपराध और कानून व्यवस्था की जानी हकीकत

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने शनिवार को जिले के दौरे के दौरान पुलिस लाइन के सभागार में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने को और भी प्रभावी कदम उठाए जाने की हिदायत दी। उन्होंने हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़खानी, गोवंशीय व शराब सहित अन्य मादक पदार्थ तस्करी, चोरी व नकबजनी जैसी वारदातों में शामिल अपराधियों का गैंग शीट खोलकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआइजी वैभव कृष्ण ने जनपद के चिह्नित माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। कहा कि आपराधिक घटनाओं में वांछित आरोपितों की अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाए। लंबित विवेचनाओं का समय से गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करें। इसमें कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कराया जाए। न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों के आरोपितों को प्रभावी पैरवी कर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। डीआईजी ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप थानों में और जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की समस्याएं पूरी शालीनता व सहानुभूति पूर्वक सुनकर निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि स्थानों पर लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सड़क मार्ग को कवर करने को प्राथमिकता दें। बैठक में एसपी डॉ.कौस्तुभ, एएसपी आतिश कुमार सिंह(ग्रामीण) आयुष श्रीवास्तव (नगर), सभी सीओ, थाना, शाखा व कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे। इसके पश्चात डीआइजी वैभव कृष्ण ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों, आइटीआइ व पीटीआइ का सम्मेलन किया। रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आवास, भोजन, पानी आदि समस्त मूलभूत सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। रिक्रूट प्रशिक्षुओं ने व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने आइटीआइ व पीटीआइ प्रशिक्षकों को जूता व बैग भी वितरित किया। इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित साइबर लैब का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

Share Now...