जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में ब्लाक के प्रधानों ने सरकार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से उन मांगों को पूरा करने की मांग की है।
प्रधानों की मांग है कि मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर ही ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिती प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है जबकि गांव में नेटवर्क बाधित रहता है अत: इस सिस्टम को बंद किया जाए, 213 रुपए में मनरेगा मजदूरी में कोई काम करने को तैयार नहीं होता इसे बढ़ाकर कम से कम 400 रुपए किया जाए। ग्राम प्रधानों को सुरक्षा के दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा अलग से करने का वादा मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था जिसे तत्काल प्रभाव से अमल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, नीरज यादव, अनिल यादव फौजी, कैलाशनाथ, अंगनु प्रसाद, हीरालाल यादव, बड़े लाल इत्यादि मौजूद रहे।



