जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग गांव से न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। बताया जाता है कि दिपाईपुर गांव निवासी हनुमान पुत्र नंदलाल, रवि पुत्र ईश्वर चंद्र, रसूलपुर गांव निवासी शशिकांत उर्फ अंशु पुत्र अमर बहादुर व रविन्द्र पुत्र तिलकधारी को न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय ने मयफोर्स के साथ सोमवार को सभी आरोपितों के घर पर दबिश दे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा चालान



