Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरचार प्रकार के शरीरों में बन्द है हमारी आपकी आत्मा : पंकज...

चार प्रकार के शरीरों में बन्द है हमारी आपकी आत्मा : पंकज महाराज

जौनपुर। शाकाहार अपनाने, नशा त्याग, चरित्र उत्थान का संदेश देते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज महाराज ने अपनी जनजागरण यात्रा का पड़ाव आदर्श अम्बेडकर बाल विद्यालय ताखा पश्चिम जोगीबीर शाहगंज में डाला। काफिला के कई यात्रियों ने राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में विश्राम किया, तथा यहां सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। सन्त पंकज ने अपने सम्बोधन में कहा सन्तों महापुरुषों का सत्संग वह जल है जिसमें कर्मों की गन्दगी साफ हो जाती है और विवेक जागृत हो जाता है। मोह रूपी भ्रम का नाश हो जाता है। सत्संग से यह बोध होता है हमारी आत्मा कहां से आई और मृत्यु के बाद यह कहां जायेगी? हमारी आप की आत्मा चार प्रकार के शरीरों में बन्द है। पहला कारण शरीर, दूसरा सूक्ष्म शरीर, तीसरा लिंग शरीर और चौथा स्थूल शरीर जिसमें हम आप बैठे हैं। मृत्यु के बाद सारी आत्माओं का हिसाब एक ही जगह होता है उसमें किसी भाशा, जाति, देश का कोई भेद नहीं। इसलिये आप सब अपने आत्म कल्याण की चिन्ता कीजिये। समय बीत जाने पर पछतावा ही रह जायेगा। उन्होंने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा सारी आत्मायें आकाशवाणी, अनहदवाणी पर उतार कर लाई गई। उस शब्द से आत्मा का सम्बन्ध टूट गया। मनुष्य की एक ही जाति मानव जाति है।

Share Now...