जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के सोंगर गांव से गायब एक अधेड़ का शव चौथे दिन गुरुवार की देर शाम गांव के निकट बेसव नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सोंगर गांव निवासी 52 वर्षीय रामपत 21 नवंबर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की शाम कोई नदी की तरफ शौच करने गया था। जहां रामपत का शव पानी में उतराया देखा गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच कर शव को घर ले आए। परिजन मृतक का मानसिक संतुलन ठीक न होना बता रहे हैं।
― Advertisement ―
धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की करंट से झुलसकर मौत
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरगावां में शनिवार की शाम एक बड़े काश्तकार के खेत में धान की रोपाई करते समय करंट...
चार दिन से गायब अधेड़ का बेसव नदी में मिला शव
