Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचारों भाइयों का मिलन देखने के लिए सजल हुए नयन

चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए सजल हुए नयन

  • जगह-जगह महिलाओं ने छत से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जौनपुर धारा, खेतासराय। बुधवार की देर रात्रि नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौदह वर्ष बाद अयोध्या वापस लौटने पर चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए लोग बेताब दिखे तो वहीं श्रद्धालुओं की आँखें सजल हो गई। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उन पर पुष्प वर्षा होने लगी। नगर स्थित गोलाबाज़ार रामलीला मैदान से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो समूचे नगर में भ्रमण कर प्रारम्भ स्थान पर आकर सुबह सम्पन्न हो गई। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान रूपी रथ पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षा होने लगी तो जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। भरत मिलाप भ्रमण में दौरान जगह-जगह महिलाएं छत से पुष्पवर्षा कर स्वागत और आरती उतार रही थी। भरत मिलाप में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आयी दो दर्जन लाग शोभा बढ़ा रहे थे और लोगों का आकर्षक का केंद्र बनी रही। वही इसके आगे-आगे दुर्गेश्वरी अखाड़ा के फनकार कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यहां लाग बनाने वालों को पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से अज्जू सेठ, सुरेशचंद्र अवस्थी, गोरखनाथ प्रजापति, गुल्लू यादव, आनंद जायसवाल, पतंजलि मौर्या, रोहित यादव, गोलू यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में रामलीला समिति की अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रवि बरनवाल ने किया।

Share Now...