― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरचलती कार और मैजिक वाहन की टक्कर, चालक और खलासी बाल-बाल बचे

चलती कार और मैजिक वाहन की टक्कर, चालक और खलासी बाल-बाल बचे

  • वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जलालपुर बाजार के पास हुआ हादसा

जौनपुर धारा,जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जलालपुर बाजार के पास गुरुवार की सुबह एक  हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने चलती कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक और  मैजिक में बैठे चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान महोबा निवासी विवेक राजपूत अपनी निजी कार से बाबतपुर एयरपोर्ट से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जलालपुर बाजार के पास अचानक पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। जोरदार टक्कर से अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मैजिक में मौजूद संतोष कुमार गुप्ता (35) और रमेश कुमार विश्वकर्मा (38), दोनों खोजवां, वाराणसी के निवासी हैं। वे गौराबादशाहपुर के लिए साइन बोर्ड लादकर जा रहे थे। घटना में दोनों सुरक्षित बच गए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और मैजिक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कहा जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।

Share Now...