Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचम्मच दौड़ में राज, और केला दौड़ में कृष्णा प्रथम

चम्मच दौड़ में राज, और केला दौड़ में कृष्णा प्रथम

  • विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष आनद स्वरूप, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र खत्री एवं अध्यक्षता जोन चेयर पर्सन संतोष कुमार साहू बच्चा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अथितियों ने फीता काटकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में क्रमश: चम्मच दौड़ में राज, गुब्बारा दौड़ में महिमा, टाफी दौड़ में अमन, सुई धागा दौड़ में माही, केला दौड़ में कृष्णा सिंह, मेढक दौड़ में आसिफ, जलेबी दौड़ में गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में दशरथ मौर्य, विकास साहू विक्की, अनिरुद्ध अग्रहरी, गौतम, दामिनी यादव जितेंद्र आदि  उपस्थित रहे। संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता तथा आभार प्रबंधक नसीर अख्तर ने ज्ञापित किया।

Share Now...