― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरचचेरे भाई ने सात वर्षीय मासूम के साथ किया दुराचार

चचेरे भाई ने सात वर्षीय मासूम के साथ किया दुराचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम को नाबालिग 15 वर्षीय चचेरे भाई ने अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। उक्त गांव निवासी दो सगे भाइयों का परिवार गुरुवार की शाम को गेहू की कटाई का काम करने चले गए। घर मे एक भाई का 15 वर्षीय पुत्र और दूसरे भाई की सात वर्षीया पुत्री थी। भाई ने घर में अकेली पाकर बहन के साथ जबरदस्ती दुराचार कर डाला। बच्ची ने खून से लथपथ हालत में शोर मचायया। उसके शोर मचाने पर अगल बगल के लोग आ गए। लोगों को आता देखकर भाग निकला। इतने देर में लड़की तथा लड़के के परिवार के लोग आ गए। वे किशोरी को एक चिकित्सक के पास ले गए उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। थाना प्रभारी रमेश यादव ने किशोरी को जिला चिकित्सालय भेजवाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर 3/4 पाक्सो एक्ट सहित आवश्यक धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share Now...