जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के बड़ेरी गाँव में इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली। गाँव के दो युवाओ कौशल मिश्रा और जैकी मिश्रा ने घायल गाय की मदद कर सराहनीय कार्य किया। मिली जानकारी के अनुसार गाँव में एक गाय को गंभीर चोट लग गई थी और वह दर्द से तड़प रही थी। यह देखकर कौशल मिश्रा और जैकी मिश्रा ने तुरंत मुख्यमंत्री पशुपालन हेल्पलाइन 1962 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की मोबाइल वेटरनरी यूनिट मौके पर पहुँची और गाय का इलाज किया गया। समय पर सूचना मिलने से घायल गाय को तुरंत उपचार मिल सका और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गाँव के लोगों ने युवाओ की इस पहल की खूब प्रशंसा की और इसे मानवता और पशु प्रेम की एक अच्छी मिसाल बताया।
― Advertisement ―
जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़
पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
घायल गाय का कराया गया इलाज, युवाओ की सराहनीय पहल

Previous article


