खो खो पुरुष में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज व महिला में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बना विजेता
जौनपुर। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर परिसर में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुरुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज विजेता बना। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री व विधायक जगदीश नारायण राय ने किया। गुलाबी देवी पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रथम, बसंत विद्यापीठ ककोहिया द्वितीय, सहकारी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि वहीं सीनियर पुरुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर प्रथम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वितीय, सरकारी पीजी कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक में इंदिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम प्रथम, नानक पब्लिक स्कूल दितीय व जूनियर बालिका वर्ग में गुरु स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, मां कौशल्या सेकेंडरी स्कूल दितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक जगदीश नारायण राय ने किया, उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें तरासने की जरूरत है। विशिष्ट स्थिति प्रबंधक लालचंद यादव लाले ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाघाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव ने किया। कोच निर्णायक की भूमिका में आशीष, अवनीश, सुरेश, विजय, शंकर, नीरज पटेल रहें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.ज्योतिष प्रकाश यादव, डा.रामाशंकर यादव, डॉ.आलोक यादव, प्रबंधक कृष्णचन्द यादव, आशीष, अश्विनी यादव, डॉ.यादवेंद्र, डॉ.पंकज, मनोरमा देवी, डा.पिंटू गुप्ता, रोहित यादव, रिंकू भानचंद, अक्षय पटेल मौजूद रहे।



