जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वसीरपुर गांव में दो फरवरी हुए गोलीकाण्ड के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को छोड़ने की मांग को लेकर प्रधान प्रतिनिधि की पत्नी निर्मला निषाद द्वारा मंगलवार को भारी संख्या में महिला समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होनें महिलाओं से बात कर उन्हें शान्त कराया। ज्ञात हो कि आवास के लाभार्थियों के चयन को लेकर बीते 02फरवरी दिन रविवार को गांव के प्रधान के परिजनों तथा बीडीसी के बीच गम्भीर विवाद हुआ था और गोली चली थी। जिसमे एक पक्ष के दो लोगो को गोली लगी थी तथा एक युवक चाकू से घायल हुआ था। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें से पुलिस द्वारा अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना के बाद दूसरे दिन कुछ लोगों ने देशी शराब की दुकान में आगजनी किया था। जिसमे शराब ठेके के अनुज्ञापी द्वारा हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने गांव के दोनों पक्षों के हालात को देखते हुए एक पक्ष के 69 और दूसरे पक्ष से 63अर्थात कुल 132लोग जिसमें रामजस निषाद एवं अमर बहादुर एवं उनके परिवार के सदस्य व अन्य ग्रामीणजन शामिल हैं।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
गोलीकांड के आरोपी को छोड़ने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन



