Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरगोमती नदी में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी

गोमती नदी में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी

  • बीबीपुर गांव की महिला का बेलाव घाट के पास मिला शव

जौनपुर धारा, जफराबाद। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोमती नदी में सखोई गांव के पास सोमवार की दोपहर को एक 25वर्षीय महिला की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। लाश की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी मच गयी। सखोई गांव का कोई व्यक्ति नदी के किनारे गया था, उसने नदी में सखोई गांव के तट पर एक महिला की लाश देखा। लाश देखने के बाद वह शोर मचाया। तब तक कुछ और लोग वहाँ जमा हो गए। उसके बाद लाश की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक शव की  शिनाख्त नही हो पायी। उसके बाद बीबीपुर ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौहान द्वारा फ़ोटो के आधार पर शव का शिनाख्त किया गया। मंजू देवी पत्नी बृजेश कुमार उम्र 26वर्ष निवासी बीबीपुर आज सुबह अपने घर से किसी काम के बहाने घर से निकली, ठंडी पड़ने के नाते परिवार के लोग सोए रहे सुबह उठ कर खोजना शुरू किए लेकिन एक बजे के बाद सूचना मिली कि उसकी लाश बेलाव पुल के पास मिली है। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।महिला का मायका दानगंज के पास हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष जफराबाद सुरेंद्र सिंह ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर पड़ती है तो विधि कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...