Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगैंगस्टर एक्ट के वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी अभियुक्त संदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह, पुत्र भोले शंकर, निवासी बरौली को उसके घर से हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध सुजानगंज थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Share Now...