- 50 विद्यार्थियों ने गूगल क्लाउड का किया पूरा कोर्स
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को गूगल डेवलेपमेंट स्टूडेंट्स क्लब द्वारा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमे से 50 ने गूगल क्लाउड के कोर्स को पूरा कर उसके बारे मे जानकारी ली। प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए उन्हे टी शर्ट और माउस पुरस्कार के रूप में दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश दुबे, गरिमा पांडे और यत्नदीप दुबे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप कुमार यादव (फैकल्टी ऐडवायीजर) ने प्रतिभागियों को गूगल क्लाउड की जरूरतों और भविष्य में उसके योगदान के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक अशोक कुमार यादव, दीप्ति पांडेय, प्रवीण पांडेय, रितेश श्रीवास्तव एवं कृष्ण कुमार यादव ने छात्रों को पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम में नवनीत मौर्य, विकास कुमार यादव, प्रकृति गुप्ता, सरिता सिंह, अनुशा वर्मा, विनीत रौशन, गरिमा पांडेय अभिषेक तिवारी एवं सभी छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव गंगवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



