― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरगुणवत्तापरक शिक्षा पर अमल करें छात्र : डॉ. अजीम अनवर

गुणवत्तापरक शिक्षा पर अमल करें छात्र : डॉ. अजीम अनवर

  • खान अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में चल रहा है स्काउट गाइड शिविर

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग से लगे लिंक रोड पर स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा, शाहगंज में स्काउट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के चौथे दिन अतिथि के रूप उपस्थित हुए अवर सचिव राज्यसभा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के बारे में जागरूक किया।
शिविर के चौथे दिन रविवार की सुबह मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुए अवर सचिव राज्यसभा डॉ. अजीम अनवर खान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात स्काउड गाइड मार्चपास का सैल्यूट किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट एंड गाइड बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें न सिर्फ बच्चे अनुशासन में रहना सीखते हैं। बल्कि उनके चरित्र के निर्माण में भी काफी बदलाव आता है। उन्होंने बच्चों से शिविर के दौरान दी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारने एवं समाज को नया आयाम देने की बात कही। उन्होंने आगे शिक्षा पर जोर देते हुए कहा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा पर अमल तथा मानवता की भावना जन-जन में प्रसारित करना चाहिए। वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय ने अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया। प्रशिक्षुओं ने सहयोग, समर्पण एवं त्याग की भावना जागृत करने का संकल्प दिलाया। अंत में कॉलेज के सेक्रेटरी मिर्जा अजफर बेग, मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज के प्रबंधक अलतमश बरलास ने शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष कुमार अस्थाना, लालचन्द्र, अनुराग, अनुपम, उपस्थित रहे। संचालन राकेश मिश्रा, अम्बुज सिंह, अशोक गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Share Now...