Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा

गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा

  • शिव भक्तो ने गौतमेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

खुटहन। क्षेत्र के डिहिया गांव स्थित भगवान गौतमेश्वर महादेव मंदिर में दर्जनों महिला और पुरुषों ने सामूहिक रूप से कलश यात्रा निकाल आदि गंगा गोमती के पावन तट के पिलकिछा तिलवारी घाट से कलश में जल लेकर भगवान गौतमेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। कलश उठाने वाली मातृशक्ति ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ कलश यात्रा पूर्ण किया। आचार्य एवं कुल पुरोहित पंडित हृदयनाथ शुक्ला ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान का पूजन एवं अभिषेक का कार्य संपन्न कराया। गॉव की आरती मिश्रा, साधुरी मिश्रा, साधना मिश्रा, जयदेवी, सोना मिश्रा, मुन्नी देवी, अनुष्का मिश्रा, अंजली, तान्या मिश्रा सहित दर्जनों महिलाओं ने सिर पर जल भरा कलश रख मां पार्वती व भगवान भोले शंकर को समर्पित आस्था के गीत गाये। पं.दयाशंकर मिश्र के देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, स्वामी विद्या श्याम आनंद, वेदप्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुमित मिश्रा, कपिल मिश्रा, गप्पू सेठ, सत्यम अग्रहरी, बालकृष्ण मिश्रा सहित आदि मौजूद रहे।

Share Now...