जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुबह खेताब चढ़ई मोड़ से एक युवक को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि खेताब चढ़ई मोड़ पर एक युवक जो अपराधी किस्म का है नाजायज गांजे के साथ मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हमराहियों के साथ खेताब चढ़ई मोड़ पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर जमा तलाशी लिया तो उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अनीम अहमद पुत्र बब्बन उर्फ कल्लन निवासी हिनौती थाना मड़ियाहूँ बताया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
― Advertisement ―
“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”
'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...
गांजा के साथ युवक गिरफ्तार



