Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगलत दवा देने के मामले में औषधि निरीक्षक से हुई शिकायत

गलत दवा देने के मामले में औषधि निरीक्षक से हुई शिकायत

  • पीड़ित ने मेडिकल स्टोर को भेजी नोटिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा मरीज को चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा न देने के बजाय, दूसरी दवा दिए जाने के मामले ने खासा तूल पकड़ लिया है। शनिवार को पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम और जिला औषधि निरीक्षक से करते हुए संबंधित दवा विक्रेता को भी नोटिस भेजा है। यह घोर लापरवाही शहर के यथार्थ मेडिकल एंड सुपरमार्केट के ओनर के खिलाफ क्रेता को गलत दवा देने के प्रकरण पर नोटिस और 15 दिनों में जवाब देही का कोर्ट में आदेश के साथ प्राप्त हुई है।

बताते जाता है कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ख़्वाजादोस्त निवासी आबिश इमाम सनी को हेपेटाइटिस-बी हो गया था। उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गौरव गर्ग को दिखाया जा रहा था। उनके द्वारा लिखी हुई दवाओं को मरीज के तीमारदार यथार्थ मेडिकल एंड सुपर मार्केट से लेते थे। इस दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक ने घोर लापरवाही बरतते हुए लिवर  की दवा की जगह लगातार उन्हें लंग्स की दवा देते रहे जिससे उनकी बीमारी में सुधार के बजाए हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद मरीज द्वारा डॉ. गौरव से कहे जाने पर डॉ. ने दवा चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वजह यह थी कि जो दवा लिखी गयी थी वह न खाकर दूसरी दवा खा रहे थे। इस पूरे मामले में मेडिकल स्टोर संचालक की घोर लापरवाही उजागर हुई क्योंकि गलत तरीके से मात्र कस्टमर्स मेंटेंस करने के चक्कर में मरीज के जीवन से बड़ा खिलवाड़ किया जाता रहा। बाद में मरीज ने इस घोर लापरवाही बरतने के मामले की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,  डीएम, जिला औषधि निरीक्षक से करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा है।

Share Now...