Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से करायें आवेदन : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी...
Homeअपना जौनपुरगरीबो की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य : डीएम

गरीबो की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य : डीएम

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के बगल बगीचे में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख अनिता सुरेंद्र शुक्ला की ओर से वृहद स्तर पर लगभग छः हजार कंबल वितरण और स्वास्थ्य शिविर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कुल 88ग्राम पंचायतों से आए गरीब, विधवा, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग जैसे जरूरतमंदों के चेहरे कंबल पाकर खुशी से खिल उठे। समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र रहे तथा विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह, सीएमओ लक्ष्मी सिंह एसडीएम कुणाल गौरव व बीडीओ वर्षा बंग रही। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर शुरू किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि, ठंड को देखते हुए शासन ने गरीबों को कंबल दिए जाने की व्यवस्था इस साल भी की है। लेकिन सक्षम लोगो को भी इस पुनीत कार्य मे आगे आने से बड़ा बल मिलता है, उन्होंने इक्यावन गरीब महिलाओं को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया तथा ठंड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनपद सहित बरसठी की माटी की प्रसंसा करते हुए कहा कि प्रमुख द्वारा बरसठी ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में कर रहे कार्य के प्रयास अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। गरीबों को कम्बल उपलब्ध कराना अत्यन्त ही पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी का सहयोग होना चाहिए। इससे बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंदों एवं गरीबों का सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम के आयोजन से एकमुश्त ही गरीबों को कंबल मिला जो उन्हें ठंड से निजात दिलाने में काफी उपयोगी होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यों में सभी को अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि गरीबों एवं जरूरतमंदों को उनके अभावग्रस्त जीवन में हम सभी को मदद करना चाहिए। समारोह के पूर्व जिलाधिकारी ने ब्लॉक मुख्यालय पर रंगाई-पुताई, स्वच्छता, कार्यालयों के रखरखाव, ट्री गार्ड, नछत्र वाटिका और नौ ग्रह वाटिका का निरीक्षण करके प्रसन्नता जाहिर की। समारोह का सफल संचालन शिक्षक पंकज दुबे ने किया। अंत मे समारोह के मुख्ययोजन सुरेंद्र शुक्ला व प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने आए हुए सभी हजारों आगन्तुको के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस  मौके पर पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी, मनोज सिंह, राकेश शुक्ला, नितेश पाठक, कैलाश उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Share Now...