Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरगणेश दत्त मिश्र अध्यक्ष व दीपक श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित

गणेश दत्त मिश्र अध्यक्ष व दीपक श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित

जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.प्रदीप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार श्रीवास्तव तथा रामकृष्ण पाल उपस्थित रहे। निर्वाचन के दौरान सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से गणेश दत्त मिश्र को जिला अध्यक्ष, दीपक कुमार श्रीवास्तव को जिला मंत्री, मो.आरिफ को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा धर्मेंद्र को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला-फूल एवं जयघोष के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत डॉ प्रदीप सिंह ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान संघर्ष वर्ष में कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए व्यापक आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप लाभ, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निजीकरण के विरोध तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक पारिश्रमिक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपनी न्यायोचित मांगों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम में एआरटीओ जौनपुर सत्येंद्र कुमार सिंह, आरआई टेक्निकल अशोक यादव, गिरिजेश सिंह, प्रमोद शर्मा, अजय लाल मौर्य, डॉ.जयप्रकाश सहित अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पाल ने किया।

Share Now...