Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 5 किमी क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रात: 7 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है, प्रविष्टि नि:शुल्क है। प्रतियोगिता में प्रथम छ: स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि 23 से 25 जनवरी तक प्रशिक्षण अवधि में जिला खेल कार्यालय इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम में उपस्थित होकर कृष्ण कुमार यादव पूर्व चैम्पियन एथलीट से सम्पर्क कर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। इसी क्रम में उ.प्र. फुटबाल संघ के समन्वय से जी-20 प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 फरवरी तक आगरा में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद के इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर कुश्ती बालक का जनपदीय चयन परीक्षण 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 18-20 वर्ष के मध्य हो, अर्थात अण्डर-20 होनी चाहिए जबकि 2006 में जन्मे बालक खिलाड़ी (अण्डर-20) चिकित्सा और माता पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे से वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही जी-20 प्रदेशीय जूनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Share Now...