― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरखो-खो व रस्साकशी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस अव्वल

खो-खो व रस्साकशी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस अव्वल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीसरे दिन कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। जूनियर व सीनियर वर्ग फाइनल खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन व एलो तथा रेड व ग्रीन हाउस के बीच हुई। इसमें सीनियर में ग्रीन व जूनियर में रेड हाउस प्रथम रहा। सीनियर रस्साकशी प्रतियोगिता बालक वर्ग ग्रीन व रेड तथा जूनियर वर्ग में येलो व ब्लू के बीच हुआ। जिसमें सीनियर में ग्रीन व जूनियर में येलो हाउस प्रथम रहा।

बालिकाओं में ग्रीन व ब्लू तथा ग्रीन व येलो के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सीनियर व जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम रहा। फाइनल कबड्डी जूनियर व सीनियर वर्ग बालिकाओं में ग्रीन व रेड तथा रेड बबलू के बीच जमकर मुकाबला हुआ जिसमें सीनियर वर्ग में ब्लू तथा जूनियर वर्ग में रेड हाउस प्रथम रहा। फाइनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में रेड येलो हाउस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें एलो हाउस प्रथम रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैप्टनों को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका इंद्रजीत यादव ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, पल्लवी जायसवाल, सतीश सोनी, महेंद्र शुक्ला, गुलाबचंद शुक्ला, सुधा मिश्रा, हिना खान, राहुल सिंह, किरण मौर्या, कंचन गुप्ता, केपी सिंह, साधना पांडेय, खुशनुमा अंसारी, नेहा त्रिपाठी, सुभाष मिश्रा, शालिनी पांडेय, मुस्कान, कमलेश भारद्वाज, बबीता दुबे, प्रीति जायसवाल व अभिषेक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...