Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरखेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

जौनपुर धारा, बरसठी। क्षेत्र के बघनरी गांव में स्व. पारसनाथ सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, खेल प्रतियोगिताओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर जीवन जीने की कला मिलती है। उन्होंने कहा कि, खेलों से भाईचारे की भावना का निर्माण होता तथा शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक क्षमताओं का विकास भी होता है। इस अवसर पर विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्यातिथि ने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए पूर्व प्रधान स्व. पारसनाथ सिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रेम मिश्रा ने किया। इस मौके पर इस मौके पर पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी, भूमि विकास के चेयरमैन डॉ. अजय सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह, अजय सिंह, सत्यप्रकाश दुबे, नन्हे सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामआसरे सिंह ने किया। अंत मे प्रतियोगिता के आयोजक राणा सिंह व सीमांत सिंह ‘शानू’ ने सभी आगन्तुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Share Now...