- मकर संक्रांति पर्व पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम
जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक एकता, समरसता, ओजस्विता एवं प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर ‘खिचड़ी सहभेज’ के आयोजन से सामाजिक सद्भाव और समरसता में वृद्धि होती है और इस तरह का आयोजन समाज के सभी जाति धर्म पंथ और वर्ग के लोगों को एकजुट रखने में सहायक होती है। उपरोक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने नगर दक्षिणी में आयोजित ‘खिचड़ी सहभेज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष में यह त्योहार विभिन्न नामों से मनाया जाता है। सभी प्रांतों में इस त्योहार को मिल जुलकर मनाने की परंपरा रही है। नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भाजपा के कार्यकर्ता वर्ग, मत, पथ, संप्रदाय को जोड़कर संपन्न और सशक्त भारत का निर्माण करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सभी दबे, कुचले, शोषित, अमीर, गरीबों के साथ भेजन कर ऊंच-नीच जात पात का भेदभाव खत्म करने का जो प्रयास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर करते हैं वह समाज के अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय है। निवर्तमान नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहाकि खिचड़ी सहभेज के कार्यक्रम से सामाजिक एकता बलवती होती है। भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता नंद लाल यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सहभेज कार्यक्रम आदि काल से चला आ रहा है जो हमारी समृद्ध परंपरा का द्योतक है। पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य जसविंदर सिंह एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी खिचड़ी सहभेज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साथ बैठने से, साथ भेजन करने से परस्पर प्रीति बढ़ती है और संगठन मजबूत होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की। आए हुए अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक/नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिव कमल मौर्य ने प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी इकाई द्वारा आयोजित खिचड़ी सहभेज में रिक्शा चालक, ठेला चालक, श्रमिक बंधुओं व स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, मिलन श्रीवास्तव, मानिक चंद सेठ, रतन निषाद, श्रवण मौर्य, भूपेंद्र पांडे, अभिषेक कुमार, आयुष अस्थाना, राजवीर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सिपिन सिंह, अजीत श्रीवास्तव, रोहन सिंह, प्रदीप गुप्ता, अंकित सिंह, रोहित मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



