Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाले में बह रही महिला को बचाने गए व्यक्ति की मौत

दो लोग नाले में बहे, तलाश जारीजौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित हीरो एजेंसी के सामने एक विद्युत पोल में करंट...
Homeअपना जौनपुरखाद संकट पर आम आदमी पार्टी का उग्र विरोध प्रदर्शन

खाद संकट पर आम आदमी पार्टी का उग्र विरोध प्रदर्शन

  • शाहगंज तहसील में तहसीलदार को  सौंपा ज्ञापन

शाहगंज। प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी(आप)ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि खेती के सीजन में किसानों को खाद न मिलना योगी सरकार की बड़ी नाकामी है।

शाहगंज में आप जिला अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता जेसीज चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाज़ी की। बाद में उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों के हित साधने में लगी है,जबकि अन्नदाता खाद की कमी से परेशान होकर दर-दर भटक रहे हैं। यह आंदोलन सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश के तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी की सरकार से मुख्य मांगों में किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार और कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई हो। खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। खेती के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाय। महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए। योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शिवजी मिश्रा, जिला सचिव अमित विश्वकर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष अच्छे लाल तिवारी, मुमताज अहमद, विधानसभा महासचिव सुनील मौर्या, लालमन कनौजिया, शशि रजक, अमित गौतम, अनुराग प्रजापति, दिलीप विश्वकर्मा, रघुवंश यादव, पंकज यादव, इमरान साह, उषा प्रजापति, पंकज अग्रहरि आदि और भी सम्मानित साथी उपस्थित रहें।

Share Now...