जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य नमूनों की जांच किया। हालांकि जांच टीम को देखकर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गयी। खाद्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष दुबे, डॉ. तूलिका शर्मा व सूर्यमणि कुमार आदि रहे। टीम ने बाजार के लोगों को बुलाकर समझाया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं। टीम केवल दुकानों के खाद्य सामानों की जांच करके बताया जाएगा। सामान सही है या गलत है यह सुनकर दुकान के लोग नजदीक आये। लोगों के लाये गए खोवा, छेना, मिठाई, सरसों का तेल आदि की जांच की गयी। कई तेल शुद्ध निकले जबकि कई तेल मिलावटी रहे। बाजार के लोगों को टीम ने जिस तरह से सबको समझाया बुझाया उसको लेकर लोग काफी खुश हुए।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

Previous article
Next article


