जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर स्टेशन रोड स्थित श्रीबरहा मद्महेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में मंगलवार देर रात को श्री श्याम परिवार की ओर से देर शाम श्री खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जितेन्द्र अग्रवाल, किशोर परिक, शनि सिंह व ऋषभ गुप्ता आदि ने श्रीखाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार करके आरती उतारकर फूलों की वर्षा कर किया। शिव मंदिर में खाटू वाले श्याम सरकार का दरबार सजाया गया। प्रयागराज से आयी गायिका रोमा निषाद द्वारा कीर्तन की है रात, बाबा आज थाणों आनो है…, जब कोई ना समभाले संभालता है श्याम, अजी कोई ना कोई रास्ता निकालता है श्याम…, मै हूं तेरा नौकर तेरी, हाजरी रोज लगाता हूं… पेश भक्ति गीत ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। साथी हमारा कौन बनेगा,तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा….. पेश भक्ति गीतों पर श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बीच-बीच में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सुंदर व आकर्षक झांकियां प्रस्तुति पर हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे के जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, प्रबन्धक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, संदीप केसरी, सन्तोष गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, राजकुमार ऊमरवैश्य, शशि अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, सोनू यादव, उमेश मोदनवाल व मानिक राम आदि लोगों ने सजे खाटू श्याम जी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
― Advertisement ―
खाटू श्याम कीर्तन में थिरके श्रद्धालु, हुआ भव्य श्रृंगार



