Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • महिला के बैग से दो लाख के गहने लेकर रफुचक्कर हो गई चोरनी

जौनपुर धारा, खुटहन। बीते मंगलवार को अपने ससुराल से भाई को राखी बांधने मायक़े आ रही महिला के बैग से चोरनी ने दो लाख के गहने उड़ा दिए मौका देख सवारी वाहन से उतर रफुचक्कर हो गई।

अंगुली गाँव निवासी मनीराम यादव की पुत्री निलम(33) मंगलवार को अपने ससुराल जफ्फरपुर थाना सरायख्वाजा से रिजर्व वाहन कर अपने मायक़े भाई को राखी बांधने आ रही थी। महिला का आरोप है रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार अपने पीछे दो महिलाओं को ले आकर टेम्पू चालक से बात कर रिजर्व वाहन में मेरे बगल वाली सीट पर बैठा दिये जो कि पोटरिया मोड़ पर राजेश यादव के अस्पताल के पास उतर गयी। घर पहुँच कर पीड़ित ने जब बैग देखा तो उसमें रखा दो लाख किमत के गहने गायब थे।

  • लाखों का सामान लदे पिकप को उड़ा ले गए चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार से दुकान के सामने खड़ी लाखों के सामान से लदे पिकप को चोर उड़ा ले गए। मामले में गाड़ी मालिक द्वारा सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी पूर्व प्रधान अर्जुन प्रसाद सिंह की पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार स्थित खुटहन रोड पर किराने की दुकान है।मंगलवार को वह अपनी पिकप यूपी 62 टी 9225 द्वारा शाहगंज बाजार से अपना तथा दूसरे दुकानदारों के सामान से लदे पिकप को अपनी दुकान के सामने खड़ा कर दिए। रात में चोर सामान लदे पिकप को उड़ा ले गए। रात लगभग तीन बजे जब दुकानदार सोकर उठा और बाहर देखा तो सामान सहित पिकप गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी तत्काल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पिकप में चीनी, रिफाइन, सरसो तेल, चूनी, चोकर, पान सामग्री, हल्दीराम नमकीन आदि लगभग 4लाख रूपये कीमत का सामान रखा गया था। चोरी की घटना के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • 60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय पुलिस टीम ने मंगलवार की देर शाम अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर अलग अलग स्थानों पर चेकिंग की गई।इस दौरान नौली निवासी नीतीश कुमार राजभर पुत्र राम लगन राजभर, रुधौली गांव निवासी समरजीत पुत्र स्व.पुनवासी और इसी गांव के राजेश पुत्र संतलाल को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

  • विद्यालय में अध्यापिकाओं से मनबड़ ने की बदतमीजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के समोपुर कला गांव के प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिकाओं से  एक मनबड़ व्यक्ति अनावश्यक रूप से झड़प व बदतमीजी करने लगा। परेशान होकर विद्यालय की शिक्षिका ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। उक्त गांव का ही एक व्यक्ति गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सुबह स्कूल खुलने के बाद पहुचकर अध्यापिकाओं से बेवजह बहस करने लगा। जिस पर पहले तो विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उसे काफी समझाने की कोशिश की परंतु न मानने पर विद्यालय की अध्यापिका सीमा देवी ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को डांट फटकार विद्यालय से बाहर निकाला। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा विद्यालय से सूचना मिलती है तो उचिंत कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...