Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बरदहिया बाजार के समीप सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 52वर्षीय सतीश सिंह पुत्र गौरीशंकर सिंह शुक्रवार की रात बाजार से पैदल घर जा रहें थे कि सुल्तानपुर मुख्य मार्ग स्थित बरदहिया बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क किनारे खड़े वृद्ध से बाइक सवार भिड़ा दोनों घायल

जौनपुर धारा,सुइथाकला। शुक्रवार की देर शाम ऊंचगांव में सड़क के किनारे खड़े एक वृद्ध से बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर भिड़ गया।जिसमें दोनों गम्भीररूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों को घायल अवस्था में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र का बहत्तर वर्षीय ऊंचगांव निवासी वृद्ध रामजीत अपने दरवाजे पर सड़क के किन्ाारे खड़ा था कि तभी बाइक सवार जमौली गांव निवासी बलवंत राव 35पुत्र गुरूदीन अनियंत्रित होकर भिड़ गया। जिसमें वृद्ध समेत दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गम्भीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि बाइक सवार नशे में था।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फाँसी  

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत थौर गांव में शनिवार के दिन एक 35वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भृगुनाथ बिन्द पुत्र इंद्रजीत बिन्द निवासी थौर ने टीन सेट के बने मड़हे मे लगे पाइप में गमछे के सहारे फांसी लगा लिया। जब परिजनो ने देखा तो उसे फांसी के फंदे से नीचे उतरकर शव को अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गयी है। वहीं परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रह था और मृतक अविवाहित था। वहीं घटना के बाबत क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

कैदक की आपूर्ति का अन्तिम तिथि 27 तक

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिला जज जनपद न्यायालय ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के अनुमोदन के अनुसार जौनपुर के विभिन्न न्यायालयों/कार्यालयों में उपयोग के लिए कैदक की आपूर्ति हेतु अधिकृत एवं ख्यातिलब्ध फर्मों से 27मई तक बन्द लिफाफे में दर आमंत्रित किये गये है। दर प्रस्तुत करने वाली फर्म को दर के साथ कैदक का नमूना संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त दर अध्यक्ष, क्रय समिति के विश्राम कक्ष में 28 मई को 10.30बजे दिन में खोले जायेंगे।

स्टैण्ड डी.एम.आवास गेट की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

जौनपुर धारा,जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद न्यायालय परिसर स्थित वाहन स्टैण्ड डी.एम.आवास गेट की नीलामी के लिए 24 मई को अपरान्ह् दो बजे तक मुहरबन्द निविदा आमंत्रित की जाती है। जौनपुर में स्थित वाहन स्टैण्ड डी.एम.आवास गेट की नीलामी प्राप्त निविदाए 27 मई को 10.30बजे अध्यक्ष नीलामी समिति के विश्राम कक्ष में खोले जायेंगे। इच्छुक ठेकेदार नीलामी की शर्तो के तहत भाग ले सकते है। प्रतिभागी को 24 मई को सायं 02.00बजे तक प्रतिभूति की धनराशि नकद रोकड़ के रुप में नजारत अनुभाग में जमा करना अनिवार्य होगा।

शादी का झांसा देकर विधवा के साथ पांच वर्षों से बनाता रहा शारीरिक संबंध

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ विवाह रचाने का झांसा देकर पड़ोसी युवक के द्वारा पांच वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के द्वारा दूसरी जगह शादी करने की बात चलने की जानकारी होते ही विधवा ने थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। गांव निवासी विधवा का आरोप है कि उसके पति का सात वर्ष पूर्व निधन हो गया, उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि लगभग 05 वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक रवी शर्मा उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। दोनों पति पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। उनसे एक बच्चा भी हुआ। शनिवार को रवी शर्मा अपनी दूसरी शादी करने के लिए लड़की देखने गया था। जिसकी भनक लगते ही वह उग्र हो गई। पहले घर में कहासुनी हुई। बात न बनने पर उसने थाने में तहरीर दिया है।

Share Now...