- तमंचा कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोड़हरा मोड़ के पास से बीती रात पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष रमेश कुमार अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी गोङहरा मोड़ के पास एक युवक खड़ा था पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मुसम्मी छोटू उर्फ शिवपूजन पाल निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर बताया जिसके ऊपर हत्या लूट गैंगेस्टर समेत कई मुकदमें पहले से कायम है। पुलिस ने उक्त बदमाश को जेल भेज दिया।
- गैरजमानती वारंटी गिरफ्तारी
जौनपुर धारा, जौनपुर। गैरजमानती वारंटी दिलीप कुमार पुत्र राम शिरोमणि निवासी उमरगंज थाना पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक मंजय यादव ने हमराहियों संग मंगलवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
- अधिवक्ता समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता समिति द्वारा विधिक परिषद प्रयागराज को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को सौंपा गया।
समिति अध्यक्ष स्कन्द यादव महामंत्री पुष्प कांत यादव के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि दीवानी एवं कलेक्टरी में अधिवक्ताओं ने सीओपी शुल्क बढाये जाने का विरोध किया है। हम सब अधिवक्ता भी उनके साथ हैं। बढ़े हुए शुल्क को कम किया जाये। इस दौरान उमेन्द्र सिंह, राम जी चौरसिया, राजदेव यादव, गुड्डू सिंह, कफिल अहमद, धमेंद्र यादव, विक्रम सिंह, राजमणि यादव, शारिक खान, मुनि दूबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
- प्राथमिक विद्यालय से हजारों का सामान चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांधगांव में चोरों ने रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम देकर हजारों का सामान लेकर फरार हो गये। इसकी जानकारी सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खुलने के बाद हुई। गौरतलब हो कि अज्ञात चोरों द्वारा प्रधानाध्यापक कक्ष और कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ था जब समस्त अध्यापकों के द्वारा दोनों कमरों का निरीक्षण किया तब देखा कि उसमें से प्रधानाध्यापक की रिवाल्विंग चेयर, तौलिया, ब्लूटूथ, स्पीकर, पेन ड्राइव, प्रोजेक्टर, दीवार घड़ी, चहक किट आदि सामानों कि चोरी हो गई थी। प्रधानाध्यापक सतीश सिंह द्वारा मौके की स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को फोन करके अवगत कराया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने हल्का के उपनिरीक्षक को घटना स्थल पर तुरंत भेजा और आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
- बदलापुर में रोजगार मेले का आयोजन 11 को
जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में निजी नियोजकों के सहयोग से 11 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के विकास खण्ड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की श्री गनेशा कंसल्टेट मैनपावर, संजीवनी अयुर्वेदिक, सूर्या एलएडी बल्ब, मैनकाइन्ड हेल्थ केयर एवं पोखराज हेत्थ केयर जैसी लगभग 12 कम्पनियॉ सम्मिलित होगी। इस मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।
- दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस को दी गयी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया था कि कोपा गांव निवासी अजय बिन्द पुत्र जवाहिर शादी का झांसा देकर पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था अब मुकर गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त के दौरान कोपा रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
- सर्पदंश से युवक की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के अचकारी ग्राम सभा में मंगलवार की सुबह 26 वषी&य युवक को सप& ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त ग्राम सभा निवासी चंद्रशेखर मिश्रा 26 वष& पुत्र राजकुमार (रामजी) मिश्रा भेर में सोकर उठा तथा अपना पैने जैसे ही नीचे रखा वैसे ही नीचे बैठे सांप ने उसे कई जगह डंस लिया। हालत खराब होते देख परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया कर दिया। जौनपुर पहुंचने के पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। तीन पुत्र के बीच में दूसरे नं. के पुत्र के साथ हुई हृदय विदारक घटना से पूरा क्षेत्र सदमे में है।



