Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखतरनाक कोबरा को लल्लन ने पकड़ा

खतरनाक कोबरा को लल्लन ने पकड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी कृपाशंकर यादव के घर मे घुसे एक खतरनाक कोबरा सांप को लल्लन मिश्र ने पकड़ कर काबू में कर लिया। घर में घुसे उक्त कोबरा सांप ने घर में घुसने वाले सभी लोगों के ऊपर हमले का प्रयास किया। घर मे कोई जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। अचानक मिसिरपुर गांव निवासी लल्लन मिश्र जो कि सांप को पकड़ने में माहिर है उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कभी सर्प या किसी जहरीले जानवर ने काट लिया तो झाड़फूंक न करवाकर चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार करवाना चाहिए।

Share Now...