Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्वांटुम कम्प्यूटिंग एवं उसके अनुप्रयोग पर दिया व्याख्यान

क्वांटुम कम्प्यूटिंग एवं उसके अनुप्रयोग पर दिया व्याख्यान

जौनपुर। सोमवार को डी.एस.टी.प्रायोजित एक्सप्लोरिंग द-रोल ऑफ मैथमेटिक्स इन कम्प्यूटर साइंस, मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस का तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस तिलकधारी महाविद्यालय में हुआ। तीसरे और अंतिम दिन के प्रथम सत्र संचालन प्रो.शोभनाथ सिंह ने किया। देश के विभिन्न प्रतिष्ठत संस्थानों से आये हुए प्रवकतागण डॉ.ज्योतिरंजन नायक ने क्वांटुम कम्प्यूटिंग एवं उसके अनुप्रयोग पर अपना व्याख्यान दिया। तत्पश्चात डॉ.दीपांकर दत्ता ने मशीन लर्निंग में वर्गीकरण की मूल बातों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इससे अवगत कराया। प्रोफेसर जे.जे.रावल ब्रह्माण्ड की उत्तपत्ति कैसे हुई पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। प्रोफेसर सेलबी जोस ने रियल लाइफ प्रॉब्लम को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के माध्यम से कैसे हल करें पर विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ.बेद प्रकाश धाकल ने डिफएरन्शियल जोमेट्री में ग्राफ थ्योरी के माध्यम से अपना व्याख्यान दिया, डॉ.मनोज शर्मा ने फ्रैक्शनल कैलकुलेस पर अपना व्याख्यान दिया। तत्पश्चात प्रोफेसर एम.ए.पठान ने रामानुजन के गणित मे किये गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए गणित के गोल्डन नंबर के बारे मे छात्र छात्राओं को अवगत कराते हुए सबको अच्छा गणितज्ञ बनने के लिए प्रेरित किया। अगले क्रम मे तीन निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ.सुनील सिंह, डॉ.मनोज कुमार पाठक एवं   डॉ.सुशील कुमार तिवारी के सम्मुख विभिन्न कॉलेज के शोधर्थियों एवं स्टूडेंट जैसे डॉ.चंदन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आयुष पांडे, रिया सिंह, शिवानी सेठ, अंजली यादव, अंजली गुप्ता, शालू मौर्या इत्यादि ने अपने टॉपिक मे किये गए कार्यों पर पेपर प्रेजेंट किया। जिसमे प्रथम स्थान संयुक्त रूप से सिद्धार्थ सिंह, आयुष पाण्डेय एवं शालू मौर्या को, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अदिति सिंह, शिवानी सेठ, रिया सिंह एवं अंकुर मौर्या  तृतीय स्थान अंजली गुप्ता एवं अंजली यादव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य टीडी पीजी कॉलेज रामाश्रय सिंह ने सभी छात्रों को इस तरह के सेमिनार वर्कशॉप करने का आश्वासन दिया और उन्हें रिसर्च वर्क में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया अगली कड़ी में समिति के फाउंडर डीआर एसएम सिंह ने बच्चों को कुछ प्रेरक कहानियों के माध्यम से गणित या किसी भी से सब्जेक्ट में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ.के.बी.यादव, डॉ.जीतेश कुमार सिंह, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.मनोज कुमार पाठक सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...