Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनक्रटीक्स च्वाईस अवार्ड में राजामौली की स्पीच सुन बंद हुई आलिया भट्ट...

क्रटीक्स च्वाईस अवार्ड में राजामौली की स्पीच सुन बंद हुई आलिया भट्ट की बोलती

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दुनियाभर में अपनी जीत का डंका बजा रही है। पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और अब क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स में फिल्म ने अवॉर्ड जीतकर अंताराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतने पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने आरआरआर की टीम को बधाइयां दी हैं। अब राजामौली की विनिंग स्पीच को लेकर आलिया भट्ट का रिएक्शन सामने आया है। आरआरआर में लीड एक्टर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की जीत पर राजामौली ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के मंच पर दिल जीतने लेने वाली स्पीच दी, जिसका वीडियो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने खुद को स्पीचलेस बताया और कहा, ‘इस पल के लिए शब्दों की जरुरत नहीं है। आरआरआर ने 16 जनवरी को लॉस एंजेलिस में हुए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का टाइटल जीता। इस खास मौके पर राजामौली की मुलाकात जेम्स कैमरून से हुई और उन्होंने 10मिनटों तक आरआरआर पर चर्चा भी की। ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए राजामौली ने कहा की वो इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। डायरेक्टर ने ट्वीट किया, ‘महान डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने आरआरआर देखी। उन्हें ये इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी पत्नी सूजी को भी इसे देखने की सलाह दी और उनके साथ फिल्म को दोबारा देखा। हाल ही में कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हुए 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स मैं आरआरआर ने दो अलग-अलग कैटेगरी में अपनी दावेदारी पक्की की थी। इनमें से एक है बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दूसरा है बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म। आरआरआर बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड जीतने से चूक गई, लेकिन नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया। गाने के डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने टीम की तरफ से ये अवॉर्ड रिसीव किया था।

Share Now...