Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकौन हैं 8 साल की गुंजन, 12 साल का तेजस?

कौन हैं 8 साल की गुंजन, 12 साल का तेजस?

झलक दिखला जा 10 का फिनाले 27 नवंबर को होना है। फिनाले से पहले ही सोशल मीडिया पर विनर को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने शो की ट्रॉफी जीत ली है। झलक दिखला जा 10 की विनर बताई जाने वाली गुंजन सिन्हा महज 8 साल की हैं।

5 साल के बाद टेलीविजन पर झलक दिखला जा 10 ने दस्तक दी। सेलिब्रिटी डांस िरयलिटी शो में टीवी के कई बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया। क्योंकि शो में हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट दे रहा था। इसलिये किसी को विनर कहना काफी मुश्किल हो रहा है। शो का फिनाले करीब है। फिनाले से पहले शो के विनर की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर बज है कि गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी जीत ली है। इस खबर के बाद अब दोनों कंटेस्टेंट के बारे में थोड़ा नजदीक से जानना बनता है।

झलक दिखला जा 10 की विनर बताई जाने वाली गुंजन सिन्हा महज 8 साल की हैं। गुंजन का जन्म 2014 में गुवाहाटी, आसाम में हुआ था। कम उम्र में उन्होंने कामयाबी की नई किताब लिख डाली है। झलक दिखला जा की ट्रॉफी उठाने वाली गुंजन इससे पहले डांस दीवाने सीजन 3 में भी नजर आ चुकी हैं। शो में उन्होंने कतई खतरनाक परफॉर्मेंसेस देकर जजेज का दिल जीत लिया था। गुंजन ने अपने डांस से सबका दिल तो जीता, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाईं। गुंजन डांस दीवाने 3 की रनरअप साबित हुईं। इसके बाद गुंजन ने बिग बॉस 14 में भी बतौर गेस्ट नजर आई थीं। बिग बॉस के बाद उन्हें खतरा-खतरा शो में भी देखा गया। अगर आप सोच रहे हैं कि गुंजन ने डांस के लिये पढ़ाई छोड़ दी है, तो ऐसा नहीं है। गुंजन डांस के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी मैनेज कर रही हैं। गुंजन के पिता एक पुलिस रणधीर सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर हैं। वहीं मां हाउस वाइफ हैं। पेरेंट्स के सपोर्ट से गुंजन डांस में करियर बनाना चाहती हैं।

झलक दिखला जा की छोटी सी चैंपियन के बारे में तो जान लिया। अब गुंजन को अपने डांस स्टेप्स पर डांस कराने वाले तेजस के बारे में भी जान लेते हैं। तेजस वर्मा 12 साल के हैं और इनकी उम्र पर जाने की गलती मत करना। तेजस 12 साल की उम्र में ऐसा डांस करते हैं कि देखने वाला अपने दांतों तले उंगली दबा ले। 12 साल के तेजस एक मीडिल क्साल फैमिली से आते हैं, उनके पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में जॉब करके अपने घर का पालन-पोषण करते हैं। लेकिन तेजस के माता-पिता ने अपनी गरीबी को तेजस के सपनों के बीच नहीं आने दिया। तेजस चार साल की उम्र से डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में तेजस ने बताया, मैं डांस सीख पाऊं इसके लिये पापा ने एक नया टीवी दिया था। छोटी टीवी में ठीक से दिखता नहीं था। फिर मेरे पापा ने डांस सिखाया, मेरे पापा भी डांसर हैं। इसलिये उन्होंने घर पर ही डांस सिखाया। पापा को लगा कि मैं और अच्छा कर सकता हूं। इसलिये उन्होंने मुझे क्लासेस लगाये। इसके बाद मैंने वर्कशॉप्स में जाकर ट्रेनिंग ली। तेजस की मम्मी कहती हैं, तेजस अपने सर के घर पर रहता था। क्योंकि ट्रैवलिंग के लिये हमारे पास पैसे नहीं थे। तेजस के पेरेंट्स बताते हैं कि डांस प्रैक्टिस के दौरान तेजस को फिल्म रॉकेट गैंग का ऑफर मिला है। उन्हें खुशी थी कि उनके बेटे ने फिल्म में डांस के साथ-साथ एक्टिंग भी की। कम उम्र में तेजस की ये कामयाबी उनकी दादी को भावुक कर गई। फैमिली के लिये यकीन करना मुश्किल है कि उन्होंने कम समय इतनी बड़ी जीत हासिल कर ली है। तेजस के करियर की शुरुआत ँददुग ेंददुग शो से हुई थी। इसके बाद वो हाई फीवर में दिखे। हाई फीवर में वो ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गये थे। पर रनरअप बाहर निकले, वहीं अब तेजस ने गुंजन के साथ झलक की ट्रॉफी जीती है। ऐसा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है।

Share Now...