जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक के अहन गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली कोटे की दुकान के चयन हेतु ग्राम प्रधान निशा सरोज की अध्यक्षता में गांव स्थित पंचायत भवन पर बैठक आयोजित की गई। बैठक के ब्लाक के नोडल एडीओ पंचायत रजनीश पांडेय सचिव अनूप दीक्षित की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। बैठक में गांव से लगभग पचास की ही संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों की उपस्थिति कम होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। ब्लाक के नोडल एडीओ पंचायत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बैठक में जिले के नामित नोडल उपयुक्त उद्योग विभाग नहीं आए, वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत केराकत कोतवाली में पुलिस फोर्स के लिए भी सूचित किया गया था और बैठक सुबह 11बजे से आयोजित थी, लेकिन मौके पर एक भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। गांव में लगभग कुल 3100वोटर है जिसके सापेक्ष बैठक में कम से कम छ: सौ ग्रामीणों को उपस्थित होना था। जिसके सापेक्ष लगभग पचास ग्रामीण ही बैठक में उपस्थित हो सके। कम उपस्थिति को देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कोरम के अभाव में बैठक स्थगित

Previous article
Next article


