Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकीजौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स...
Homeअपना जौनपुरकोपा गांव में भ्रष्टाचार की जांच पर उठे सवाल

कोपा गांव में भ्रष्टाचार की जांच पर उठे सवाल

  • ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से शिकायत

जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड शाहगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपा में भ्रष्टाचार की जांच को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण चंद्रभान चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान उमेश कुमार और ग्राम पंचायत सचिव दीपक सिंह पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने जून 2025 में शपथ पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई। आरोप है कि जांच अधिकारी जब गांव पहुंचे तो ग्राम पंचायत सचिव दीपक सिंह बिना किसी सरकारी अभिलेख और कागजात के उपस्थित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने बिना किसी दस्तावेजी सबूत या साक्ष्यों के सादे कागज पर जांच की खानापूर्ति शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इस पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। चंद्रभान चौहान और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जांच टीम सबूतों को नजरअंदाज कर रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई और निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जियालाल, विजय शंकर वर्मा, पंकज वर्मा, बृजेश, रामू, सचिन, विनय कुमार, मो.आरीफ, राजेश, छत्रपाल सहित आदि मौजूद रहें।

निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वर्तमान जांच टीम के पक्षपातपूर्ण रवैये को देखते हुए इस मामले की जांच किसी अन्य निष्पक्ष टीम से कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अभिलेखीय परीक्षण के बिना जांच की गई, तो भ्रष्टाचार का सच कभी सामने नहीं आ पाएगा।

Share Now...